
रांची.
अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की ओर से न्यू बार भवन के प्रथम तल पर हूल दिवस के अवसर पर संथाल हुल के महानायकों सिद्धो कान्हु, चांद भैरव, एवं फूलो झानो को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महा सचिव भरत चन्द्र महतो ने कहा कि आजादी की लड़ाई के शंखनाद करने वाले संथाल हुल के महानायकों को नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान से आज हम आजाद हैं.
इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के विजय कुमार कोइरी, जितेन्द्र प्रसाद, निरंजन राम, मंजीत कुमार, द्रौपदी महतो, नितीश नाग,मृत्युंजय प्रसाद समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे.