अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी

RANCHI: 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए है। गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारी के नाम यूपीएससी को भेजा था। यूपीएससी पैनल ने 3 आईपीएस अधिकारी का नाम राज्य सरकार को भेजा था। जिसमें अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह और अनिल पालटा का नाम शामिल था। राज्य सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर मुहर लगाई है।

Leave a Comment