
रांची.
बुड़मू प्रखंड के गुतरु ग्राम में पोषक अनाज आधारित विभिन्न व्यंजनों को बनाने एवं प्रदर्शित करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र रांची के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 47 महिला किसानों ने भाग लिया। जिनके द्वारा मंडुआ से बने कुल 53 व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड प्रमुख, बुड़मू मुख्य अतिथि एवं उप प्रमुख, बुड़मू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री अजीत कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक, कृषि विज्ञानं केंद्र, रांची द्वारा पोषक अनाज के प्रसार हेतु केवीके अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ विशाखा सिंह, वैज्ञानिक, गृह वैज्ञानिक, के. वीके ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं पोषक अनाज के महत्व के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा झारखण्ड में मडुआ की खेती एवं महत्व के बारे में बताया गया कि पोषक अनाज के सेवन के कारण ही ग्रामीण लोगों में रोगों से लड़ने की क्षमता का अच्छा विकास हुआ एवं कोरोना काल में भी ग्रामीण लोगों में अधिक समस्या देखने को नहीं मिली। कार्यं में अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य विपणन प्रबंधक, इफको द्वारा रांची जिले में पोषक अनाजों की खेती एवं उसमें पोषक तत्वों के प्रबंधन पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन केवीके के वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार ने किया।