
RANCHI: कोरोना की राज्य में फिर से वापसी हो गई है। गुरुवार को राज्य भर में कोरोना के 11 नए केस मिले हैं। वहीं 2 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। मरीजों में रांची से 4, लोहरदगा 3, वेस्ट सिंहभूम 2, ईस्ट सिंहभूम 1 और 1 मरीज देवघर का है। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है। मरीजों के बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। अधिकारियो को समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करे। हालांकि लोगों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं भीड़ वाले इलाके में मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
