
CHATRA : चतरा जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र स्थित शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर बाघ देखे जाने से ट्रांसपोर्टरों में भय का माहौल कायम हो गया है। सड़क के बीचो बीच बाघ के चहलकदमी करने से वाहन चालक भी सकते में आ गए और वे अपनी अपनी वाहनों को वहीं खड़ा कर दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद बाघ जंगल में प्रवेश कर गया। फिर चालक अपने वाहन लेकर वहां से निकले। इस प्रकार खुलेआम बाघ के क्षेत्र में भ्रमण करने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। बाघ के चहलकदमी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रहे हैं।