“बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करो” -जानिए क्यों ऐसी मांग की प्रदर्शनकारियों ने

“बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करो” -जानिए क्यों ऐसी मांग की प्रदर्शनकारियों ने

रांची.

 भाकपा माले के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को रांची के सैनिक मार्केट के पास विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी के द्वारा बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली पर संसद के अंदर विशेष सत्र को लेकर अमर्यादित व असंसदीय टिप्पणी को लेकर किया गया था.  

आज विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद की सदस्यता रद्द करने एवं खास जाति के खिलाफ बेहद अशोभनीय शब्दों का उपयोग कर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश के बर्खास्त करने की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सांसद की टिप्पणी न सिर्फ असंसदीय है बल्कि वे धर्म विशेष के उपर घृणा फैलाती है. ऐसी टिप्पणियां लोकतंत्र में अस्वीकार्य है.

संसद में असंसदीय शब्दों के उपयोग पर पाबंदी के लिए संसदीय कायदे कानून पहले से मौजूद हैं इसके बावजूद भाजपा सांसद पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया जाना सरकारी संरक्षण की अभिव्यक्ति है. जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है.

भाकपा माले के पोलित ब्यूरो कॉमरेड जनार्दन प्रसाद, केंद्रीय कमिटी के सद्स्य शुभेंदु सेन,नदीम खान और भुवनेश्वर केवट ने कहा की संसदीय कार्यवाही के दौरान असंसदीय शब्दों के उपयोग पर निषेध के बावजूद इस तरह के शब्दों का उपयोग आदत में शुमार हो चुका है। यह भाषायी लिंचिंग है,हेट स्पीच के तहत कार्रवाई हो. दोषी भाजपा सांसद की सदस्यता रद्द होनी चाहिए और अविलंब गिरफ्तारी के सिवा दूसरी कोई सजा नही है.

विरोध कार्यक्रम में भाकपा माले मोहन दत्त,जगरनाथ उरांव, समर सिन्हा,आम आदमी पार्टी की यास्मीन लाल,आरजेडी के शौक़त अंसारी,आदिवासी नेत्री निरंजना हेरेंज,चंदन पाहन,कर्मचारी नेता रामचरित शर्मा,समाजसेवी मो इमरान रज़ा,मो आसिफ़ अहमद,ऐपवा नेता नंदिता भट्टाचार्य,शांति सेन,एती तिर्की,सिंदरी खालखो,माले के देवकीनंदन बेदिया,सुदामा खलखो,अकरम रशीद,मो नौशाद अंसारी, आईसा के मो समी,नौरीन अख़्तर,निशात खान,आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

Leave a Comment