
खूंटी।
युवा कांग्रेस खूंटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी दौरे को आदिवासी समाज के लिए छलनेवाला बताया है। अरुण सांगा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक तरफ मोदी जी बोलते हैं कि आदिवासी समाज हमारा अभिन्न अंग है और हम आदिवासी समाज के साथ है। लेकिन वे मणिपुर की घटनाओं पर मौन रहते हैं। मणिपुर में आदिवासियों को मारा जा रहा है। आज 4 महीने से वहां हर तरफ दंगा लूट फसाद मचा हुआ है तो ऐसी स्थिति में मोदी जी को खूंटी ना आकर मणिपुर जाना चाहिए।
अरूण सांगा ने कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। संवाददाता सम्मेलन में यूथ कांग्रेस खूंटी जिला के उपाध्यक्ष बहा मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष अनमोल धान, प्रखंड उपाध्यक्ष दशरथ पाहन, सदस्य निकोदीम हमसोय,निलेश मुंडा, मधु मुंडा,आयुष पाहन,डेंबुआ प्रधान,मनीष पाहन, सुबोध स्वांसी, हरी मुंडा, नूना पाहन आदि मौजूद थे।