
रांची.
राज भवन के समक्ष पिछले ढाई महीने से भी ज्यादा समय से धरना दे रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ 4 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय का घेराव करेंगे.
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा की झारखंड मंत्रालय के घेराव के दौरान 15000 से ज्यादा स्वयंसेवक एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित रहेंगे. संघ की ओर से कहा गया की ढाई महीने से अधिक समय से लगातार धरना देने के बावजूद सरकार उनके मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है जो दुर्भाग्य की बात है. संघ की ओर से कहा गया की मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा.
ये हैं संघ की मांगे-
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को नियमित मानदेय लागू किया जाए.
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए.
पंचायत स्वयंसेवकों को पंचायती राज विभाग में समायोजित किया जाए.
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को स्थाई किया जाए.
स्वयंसेवक संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधियों की वार्ता मुख्यमंत्री से कराया जाए.
आज का धरना स्थगित
संघ के द्वारा आज मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव कार्यक्रम निर्धारित था जिसे स्थगित कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि बहुत से स्वयंसेवक बीमार पड़ गए हैं और कुछ की मौत भी हो गई है इसलिए आज का घेराव कार्यक्रम स्थगित किया गया है. उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ पूरी ताकत के साथ जुटेगा.