
RANCHI: भाजपा के गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोप लगाया है. जिसमें दावा किया है कि संसद की आधिकारिक वेबसाइट के यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग दुबई में किया गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी दी है. बता दें कि यह मामला व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी द्वारा एक हलफनामे के बाद सामने आया है. हीरा नंदानी ने अपने हलफनामे में दावा किया था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के बदले में सांसद को उपहार और अन्य प्रलोभन दिए थे. उन्हें सांसद की लॉगइन क्रेडेंशियल्स के बारे में जानकारी थी. हालांकि, महुआ मोइत्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया है. इस संबंध में सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है.