
खूंटी.
खूंटी जिला यूथ कांग्रेस और जियारप्पा ग्राम के ग्रामीणों ने शुक्रवार को खूंटी के जियारप्पा पेट्रोल पंप के समीप आदिवासी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाया। बताया जा रहा है कि जमीन दुगा मुंडा नामक व्यक्ति की थी। आदिवासी खतियानी जमीन होने के बावजूद उसपर भू माफिया जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाह रहे थे।
उक्त जमीन पर उन लोगों ने अनैतिक रूप से लिटिगेशन कर दिया था और साल 2016 से केस करने के उपरांत जमीन के मालिक दुगा मुंडा को जमीन की डिग्री हुई। और डिग्री होने के उपरांत आज उस जमीन पर ट्रैक्टर और हल चला कर युवा कांग्रेस की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर कब्जा किया और वहां आदिवासी झंडा गाढ़ दिया।
मौके में खूंटी जिला यूथ कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा ने भू माफिया और गैर आदिवासियों को चेतावनी दी है की आदिवासी जमीनों से दूर रहे नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। मौके पर यूथ कांग्रेस खूंटी जिला उपाध्यक्ष बहा मुंडा, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल धान, खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष दशरथ पाहन, खूंटी प्रखंड महासचिव राजू साहू, एवं एवं जियारप्पा ग्राम के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।