दूरबीन विधि से घुटनों के इलाज पर सम्मेलन में विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव

Img 20240226 Wa0005

RANCHI: डॉ लाल अस्पताल में दूरबीन विधि से घुटनों के इलाज पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जुटे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा किया। डॉक्टरों ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को सम्मेलन का फायदा मिलेगा। वहीं घुटनों के इंजरी का सफल इलाज किया जा सकेगा। डॉ रोहित लाल के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड के खिलाड़ियों का डॉक्टर लाल अस्पताल में इलाज हो सकेगा। डॉ लाल अस्पताल कडरु की ओर से दूरबीन द्वारा घुटनों के इलाज़ को लेकर एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन रविवार को बीएनआर चाणक्य में किया गया। इस सम्मेलन में देश भर के चार जाने माने स्पेशलिस्ट डॉक्टर पहुंचे। जिनमें डॉ एसआर सुंदरराजन (कोयंबटूर), डॉ संदीप बिरारीस (मुंबई), डॉ राजीव रमन (कोलकाता) और डॉ।गुरुदेव कुमार (पटना) शामिल हुए।

डॉक्टर ने सम्मेलन में अपने-अपने अनुभव साझा किया और एक दूसरे से घुटनों के लिगामेंट इंजरी को लेकर होने वाले इलाज के बारे में चर्चा की। डॉ एसआर सुन्दरराजन, डॉ संदीप बिरारीस, डॉ राजीव रमन और डॉ गुरुदेव कुमार ने घुटनों के लिगामेंट इंजरी के इलाज के बारे में कहा कि यह इंजरी स्पोर्ट्स पर्सन में ज्यादा होता है। खेलने के वक्त चोट लगने या फिर घुटनों का मूवमेंट बिगड़ने की वजह से खिलाड़ियों में यह इंजरी हो जाती है। जिससे खिलाडी का घुटना अनस्टेबल और कमजोर हो जाता है।

झारखंड खिलाड़ियों का प्रदेश

डॉ एसएन यादव ने कहा कि झारखंड खिलाड़ियों का प्रदेश है। यहां इस तरह के सम्मेलन की बहुत जरूरत थी। झारखंड के लोकल खिलाड़ियों को इसका फायदा मिलेगा। डॉ रोहित लाल ने कहा कि समय पर घुटनों की इंजरी का सफल इलाज नहीं हुआ तो खिलाड़ी आगे के खेल से वंचित हो सकते हैं। कई बार घुटना रिप्लेसमेंट या फिर काटने तक की नौबत आ जाती है। इसका उपचार दूरबीन द्वारा किया जाता हैं। इस विधि द्वारा इलाज होने से मरीज को बहुत जल्द फायदा और आराम मिलता है। अगले ही दिन से मरीज़ चलने लगता हैं और सात से आठ दिनों में ग्राउंड में खेलने भी जा सकता हैं। इस विधि से मरीजों को बहुत ही आसानी से घुटने की इंजरी का इलाज सफल तरीके से किया जा सकता है।

आज के इस आयोजन में डॉक्टर लाल हॉस्पिटल में पांच लाइव सर्जरी की गई।जिसका सीधा प्रसारण BNR चाणक्या में डॉक्टर ने देखा। इससे डॉक्टर को बहुत फायदा हुआ और इलाज की बारीकियां का पता चला। बहुत सारी सारा सर्जरी प्रतिष्ठित चिकित्सको के द्वारा मुफ्त में किया जा रहा हैं। यह सम्मलेन इंडियन और्थोस्कोपिक सोसायटी द्वारा किया जा रहा हैं। इस सम्मलेन में रांची के प्रतिष्ठित हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। स्पेशल गेस्ट और उल्लेखनीय योगदान में डॉ सुधीर कुमार डॉ एस।एन।यादव और एडीडीएल प्रो डॉ गोविंद गुप्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment