
रांची।
संत जेवियर कॉलेज रांची “एडवांस इन नॉवेल मैटेरियल्स : टुवर्ड्स सस्टेनेबल फ्यूचर” (ICAN-2024) पर प्रथम अंतराष्ट्रीय सम्मेलन काआयोजन करने जा रहा है।यह सम्मेलन संत जेवियर कॉलेज रांची के भौतिकी विभाग एवं कंडेंस्ड मैटर रिसर्च सोसाइटी के साझा प्रयास/ सहयोग से आयोजित किया जाएगा।यह तीन दिवसीय सम्मेलन 20 जनवरीसे 22 जनवरी तक चलेगा जिसमें देश विदेश से भौति की और संबधित विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात शिक्षाविद अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे।
संत जेवियर कॉलेज रांची राज्य का अग्रणी शैक्षणिक संस्थान रहा है और विगत कई दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते आया है। इसके बूते ही संत जेवियर कॉलेज आज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बना हुआ है।कॉलेज का भौतिकी विभाग कर्मनिष्ठ और समर्पित शिक्षकों का सक्रिय एवं उद्यमी समूह है|गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के साथ साथ भौतिकी विज्ञान के विभिन्न आयामों और क्षेत्रों में निरंतर अनुसंधानों से जुड़ा रहता है। इस कार्यक्रम को कॉलेज प्रशासन का पूर्ण सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त है।
रांची यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने इस सम्मेलन के मुख्य संरक्षक बनने की सहमति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार डे इस संगोष्ठी के सह संरक्षक होंगे। विश्वविद्यालय के ऊर्जावान अधिकारी एवं भौतिकी विभाग, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षकगण इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सहयोग और समर्पण प्रदान कर रहे हैं।
ICAN 2024 का उद्देश्य दुनियाभर के वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और विद्याविदों को ऐसा मंच प्रदान करना है जहां से कंडेंस्ड मैटर भौतिकी से संबंधित समस्त आयामों में आधुनिकतम अनुसंधान का आदान प्रदान हो सके औरसाथ ही साथ अनुसंधान के क्षेत्र और उससे संबंधित आवश्यकताओं और अवसरों की जानकारी हो सके। यह सम्मेलन सभी भौतिक वैज्ञानिकों का सहर्ष स्वागत करता है। इस सम्मेलन से जुड़ने वाले शिक्षकों, अनुसंधानकर्ताओं और विद्यार्थीयों को भौतिक विज्ञान से संबंधित आधुनिक एवं नवीनतमअनुसंधानों के बारे में जानकारी लेने एवं साझा करने का अवसर मिलेगा।
उक्त जानकारी सम्मलेन अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, संत जेवियर्स कॉलेज, राँची ने दी।
प्रचार एवं जनसंपर्क अध्यक्ष प्रो. मनोहर लाल ने इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले प्रमुख एवं समस्त वक्ताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ICAN 2024 में भागीदारियों के संदर्भ में भौगौलिक एवं लैंगिक संतुलन पर जोरदेने के साथ साथ समावेशी और विविध उपस्थितियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि भौतिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न परिपेक्ष्य एवं मत प्राप्त किए जा सकें। इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले प्रमुख वक्ताओं में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रो. राजीव सिंह, Dept of Physics and Astronomy, UC Davis, California, USA एवं प्रो. प्रभात रंजन, कुलपति डी. वाई. पाटिल अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय पुणे शामिल हैं। Materials Research Center, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु से जाने माने material scientist प्रो. अभिषेक सिंह ‘स्मार्ट मटेरियल’ पर अपना विमर्श प्रस्तुत करेंगे।
आईआईटी धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. मुकुलदास, बीआईटी मेसरा के भौतिकी विभाग से डॉ. दिलीप कुमार सिंह और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऊर्जा इंजिनियरिंग विभाग के डॉ. बासुदेव प्रधान ऊर्जा सामग्री के synthesis and characterization पर प्रकाश डालेंगे। डॉ. सुब्रता मुखर्जी, अनुसंधान एवं विकास, टाटास्टील, जमशेदपुर व्यवहारिक अनुसंधान के आलोक में अपने विचार साझा करेंगे। युवा वैज्ञानिक डॉ. रफिया अहमद और मोहम्मद बाबर, किंग अब्दुल्लाह यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जेदाह, सऊदी से इस सम्मेलन में भाग लेंगे और ऊर्जा संरक्षण के उपायों और नॉवेल मैटेरियल्स के विकास के बारे में जानकारी देंगे।
प्रोग्राम चेयर डॉ. स्वरत चौधरी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य भौतिकी विज्ञान से संबंधित दूरदर्शी विषयों पर प्रकाश डालने के साथ साथ वैश्विक समस्याओं का निवारण और संधारणीय भविष्य की तरफ जोर देना है। डॉ.चौधरी नेबताया कि सम्मेलन नॉवेल मटेरियल से संबंधित सक्रिय अनुसंधान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित रहेगा।
प्रमाणपत्र(Certificate) वितरण समिति की अध्यक्ष डॉ. नुसरत अहमद ने बताया कि सम्मेलन के दौरान एक सूचनाडेस्क सक्रिय रहेगा जो प्रतिभागियों के on spot पंजीकरण के साथ साथ सम्मेलन से संबंधित अन्य औपचारिकओंऔर सूचनाओं से अवगत कराएगा। उन्होंने यह भी बताया किआयोजन समिति प्रमाण पत्रों के लिए ‘ब्लॉकचेन’ तकनीक को शामिल करने के प्रावधानों पर विमर्श कर रही है। ऐसा करने से प्रतिभागी अपने प्रमाणपत्रों को e cloud पर सुरक्षित रख पाएंगे।
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आयोजन समिति,सक्रियऔर ऊर्जस्वी शिक्षकों की एक टीम है जो इस सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।आयोजन समिति के सदस्य इस प्रकार हैं-
1. डॉ.सुमित कुमार रॉय-संयोजक
2. डॉ.मितेश चक्रवर्ती- सह संयोजक
3. डॉ.राजेश कुमार- आयोजन सचिव
4. डॉ.बी. रविकुमार- संयुक्त सचिव
डॉ. सुमित कुमार रॉय ने बताया कि लगभग 300 अनुसंधानकर्ता और विद्यार्थी इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे और दूरस्थ स्थानों से आनेवाले प्रतिभागियों के ठहराने की व्यवस्थाभी की जाएगी। डॉ. मितेश चक्रवर्ती ने कहा कि यह सम्मेलन झारखंड राज्य में शिक्षा पर्यटन को बढ़ावा देगा और राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालय से आए हुएविद्यार्थियों और अनुसंधानकर्ताओं को विदेशी संस्थाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायक होगा क्योंकि अनुसंधानकर्ता देश विदेश से आए हुए शिक्षविदों से रूबरू हो पाएंगे।
डॉ. राजेश कुमार और डॉ. बी. रवि कुमार ने इस सम्मेलन से संबंधित बजट अनुदान के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के
लिए आयोजन समिति ने सर्वश्रेष्ठ प्रेजेंटेशन और सर्वश्रेष्ठ पोस्टरके लिए पुरस्कार की भी घोषणा कि है।