
रांची.
चर्च रोड बहुबाजार स्थित संत पॉल्स महाविद्यालय रांची में सत्र 2023-2025 इंटरमीडिएट आर्टस, साइंस और वाणिज्य की कक्षाएँ 21 जुलाई से प्रांरभ होगी, इस दिन सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय पोशाक (Uniform) में सुबह 8:30 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। प्राचार्य डॉ अनुज तिग्गा ने बताया कि पहले दिन महाविद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा साथ ही उन्हें महाविद्यालय के दिनचर्या, नियम-कानून, पढ़ायें जाने वाले पुस्तकों की सूची बताई जाएगी।
इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से परिचय का आदान-प्रदान किया जाएगा जिसमें महाविद्यालय में परिवार का वातावरण बनाया जा सके ।
महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर चलने वाले व्यावसायिक विषय बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० में नामांकन जारी है, साथ ही बी०ए०, बी०एस०सी० एवं बी०कॉम में नामांकन चासंलर पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा ।