
HAZARIBAGH : प्यार सरहद नहीं देखता और न ही कोई धर्म-जाति। बस वो एक नजर का प्यार होता है। और जब प्यार परवान चढ़ जाए तो फिर कोई सरहद उसे नहीं रोक सकती। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर प्यार हुआ तो अपने प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से एक महिला हजारीबाग पहुंच गई। पोलैंड की एक 45 वर्षीय महिला बारबरा पोलाक अपनी पांच साल की आनिया पोलाक के साथ हजारीबाग आई है जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। वह अब अपने प्रेमी के साथ ही कटकमसांडी के खुटरा गांव में रह रही है। प्रेमी शादाब मलिक भी अपने विदेशी मेहमान का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहा है। पोलाक का वीजा 2028 तक है। वह 26 जून को भारत आई है। बताते चलें कि शादाब और बारबरा के बीच 2021 से दोस्ती है।
शादाब को डैडी कहती है पोलाक की बेटी
वहीं शादाब के मुताबिक बारबरा का पति से तलाक हो चुका है। वह एक बड़ी कंपनी की मालिक है। पोलाक़ की बेटी उसे डैडी कहकर पुकारती है। पोलाक के यहां आने से पहले शादाब ने अपने घर में एसी लगवाया। एक सप्ताह पहले हजारीबाग पहुंची पोलाक कुछ दिन शहर के कैनरी इन होटल में रही। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पर रह रही है। पुलिस ने उन्हें होटल में रहने की सलाह दी है।