जैक इंटर की परीक्षा में संत पॉल्स कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जैक इंटर की परीक्षा में संत पॉल्स कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (इंटर) आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षा में रांची के बहूबाजार स्थित संत पॉल्स कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है. इस बार आर्टस में कॉलेज के 99 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. इस संकाय में 237 ने प्रथम श्रेणी से और 180 द्वितीय श्रेणी से पास किया. वहीं कॉमर्स में 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. कॉमर्स में 213 प्रथम श्रेणी से और 101 द्वितीय श्रेणी से पास हुए.

आर्टस में विशाल प्रसाद 395 अंक (79 प्रतिशत) लाकर कॉलेज टॉपर बने. वहीं दूसरा स्थान अजीत सुरीन 393 अंक (78.6 प्रतिशत) को मिला.

तीसरे स्थान पर सिलास लकड़ा 384 अंक(76.8 प्रतिशत) रहे.

कॉमर्स में शादाब अहमद ने 413 अंक (82.6 प्रतिशत) लाकर कॉलेज टॉपर रहे. दूसरा स्थान स्नेह मरांडी 390 अंक( 78 प्रतिशत) को मिला. तीसरे स्थान पर उदय बेसरा 389 अंक ( 77.8 प्रतिशत) को मिला.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज तिग्गा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है. उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की है.

Leave a Comment