रिम्स में माइनर बर्न के ढाई दर्जन मरीज आए, नहीं हुईं कोई बड़ी दुर्घटना

दिवाली के दौरान होने वाली दुर्घटना से निपटने को लेकर रिम्स प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर रखी थी. वहीं इमरजेंसी के लिए बर्न वार्ड में एक्सट्रा बेड भी लगाए गए थे. जिससे कि बर्न के मरीजों के इलाज में किसी तरह की कसर बाकी न रहे. लेकिन राहत की बात यह रही कि दिवाली में कोई भी गंभीर मरीज इलाज के लिए रिम्स में नहीं आया. जबकि मंगलवार को ओपीडी में इलाज के लिए लगभग ढाई दर्जन मरीज आए. जिन्हें आतिशबाजी के दौरान माइनर बर्न हुआ था. डॉक्टर ने उन्हें दवाएं लिखी और एडवाइस भी दिया. बताते चलें कि हर साल दिवाली के दौरान काफी संख्या में गंभीर मरीज इलाज के लिए रिम्स पहुंचते थे.

रिम्स ने कर रखी थी तैयारी


प्राइवेट हॉस्पिटलों में तो बर्न के मरीजों के लिए इंतजाम किए गए थे. लेकिन सरकारी हॉस्पिटलों में रिम्स में स्पेशल बर्न वार्ड है. जहां पर बर्न केस के लिए 18 बेड पहले से हैं. लेकिन दिवाली को देखते हुए एक्सट्रा बेड की व्यवस्था की गई थी. बेड के साथ-साथ इंसेक्ट फ्लैशर के अलवा सभी एसी को ठीक करा दिया गया था. जिससे कि बर्न के मरीजों को ज्यादा परेशानी न हो. बर्न वार्ड में एक्सट्रा डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया गया था, जिनकी 24 घंटे ड्यूटी लगाई थी.

Leave a Comment