रांची. ढाका (बांग्लादेश) में 3-9 फरवरी तक होनेवाली सैफ अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को 22 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की गयी. टीम में झारखंड की सात फुटबॉलरों का चयन किया गया है. टीम में चयनित झारखंड की फुटबॉलरों में अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, अष्टम उरांव, सुनीता मुंडा, सुमति कुमारी, नीतू लिंडा और पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं.
इनमें से चार रांची की, जबकि तीन गुमला की हैं. इन सात फुटबॉलरों में से छह खिलाड़ी अष्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी व सुधा अंकिता तिर्की फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.