
TAMAR: 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार और निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में ‘जी’ समवाय तमाड़ क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल, तमाड़ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बनडीह जंगल क्षेत्र में अभियान चलाया। दल ने अवैध रूप से लकड़ी काट रहे 12 लोगों को धर दबोचा और वन विभाग को सौंप दिया। इधर वन विभाग द्वारा सभी 12 लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वन विभाग को सौंपा सामान
पकड़े गए लोगों में लंगा मुंडा,चंद्र मोहन मुंडा,सुखलाल मुंडा, गढ़ो मुंडा,अतुआ मुंडा,सानिका मुंडा,लखिन मुंडा, रावतो मुंडा, रणशी मुंडा,कंडे मुंडा,विसाम मुंडा व अच्चू मुंडा शामिल है। इनके पास से 8 लकड़ी काटने वाला बड़ा आरा, 12 कुल्हाड़ी, 6 साइकिल और लगभग 500 सीएफटी सखुआ (साल) की लकड़ी बरामद की गई। ज़ब्त किए गए सभी सामान वन विभाग तमाड़ ( रेंज ऑफिस) को तमाड़ पुलिस के समक्ष सौंप दिया गया। इससे तमाड़ थाना क्षेत्र में तस्करों के बीच डर का माहौल है।