हैप्पी डेज में स्पोर्टस डे, बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

हैप्पी डेज में स्पोर्टस डे, बच्चों ने स्पून रेस व मैथ रेस में दिखाई प्रतिभा

रांची।

हैप्पी डेज स्कूल कडरू के लिए गुरूवार का दिन बेहद खास था। स्कूल में बाल दिवस, बिरसा जयंती और स्पोर्टस डे को एक साथ सेलीब्रेट किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मौसमी घोष ने चाचा नेहरू एवं भगवान बिरसा मुंडा जैसे महानायकों को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के नन्हें बच्चों में इस आयोजन के प्रति काफी उत्साह देखा गया।

हैप्पी डेज में स्पोर्टस डे, बच्चों ने स्पून रेस व मैथ रेस में दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने पहले कसरत में हिस्सा लिया। इसके बाद विभिन्न खेल कूद के इवेंट आयोजित हुई। लंबी दौड़, फ्रॉग रेस, स्पून रेस, बैलेंस रेस, मैथ रेस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों में मिठाईयां और गिफ्ट बांटकर कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी शिक्षिकाओं ने सुचारू रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Comment