
रांची।
रातू अंचल के सीओ प्रदीप कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 25000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रदीप कुमार को उनके कार्यालय में ही रिश्वत की राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। सीओ के साथ उनके कर्मचारी सुनील कुमार और जमीन दलाल जफर अंसारी भी गिरफ्तार हुए हैं।
सीओ की गिरफ्तारी के बाद रातू अंचल कार्यालय में अफरातफरी मच गई। एसीबी की टीम सीओ प्रदीप कुमार को लेकर रातू रोड स्थित उनके आवास पर भी लेकर पहुंची। सीओ के आवास में भी छापेमारी की गई। इस दौरान एसीबी ने सीओ के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति व उनसे जुड़े दस्तावेजों को खंगाला है। एसीबी के अधिकारी सीओ प्रदीप कुमार से रिश्वत से संबंधित जानकारी ले रहे हैं।
बता दें कि प्रदीप कुमार ने मार्च 2021 में रातू अंचल कार्यालय में पदभार संभाला था। इस दौरान रातू अंचल कार्यालय में अनियमितता व रिश्वत से आम लोग त्रस्त थें। बताया जा रहा है कि म्यूटेशन के लए जमीन का रेट प्रति डिसमिल 40 हजार रुपए का रेट फिक्स था।
पूर्व में हाईकोर्ट ने भी सीओ प्रदीप कुमार को उनकी कार्यशैली को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद भी प्रदीप कुमार ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। आज एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।