
रिम्स में मरीजों को डाइट उपलब्ध जाना इंटरप्राइजेज करा रही है. यह एजेंसी त्योहारों और नेशनल फेस्टिवल पर मरीजों को हमेशा कुछ स्पेशल देने का काम करती है. इसी के तहत रिपब्लिक डे के मौके पर हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों को नास्ते में कॉर्न फ्लेक्स, केला-संतरा और अंडा के साथ 2 लड्डू प्रत्येक मरीज को परोसा गया. सुबह नास्ते में लड्डू मिलने से मरीज और उनके परिजन भी खुश नजर आए. किचन मैनेजर फैसल खान ने बताया कि हॉस्पिटल में फिलहाल 1505 मरीज एडमिट है. साथ ही बताया कि उनकी एजेंसी चाहती है कि मरीज और उनके परिजन किसी न किसी परेशानी की वजह से ही घर से बाहर है. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बाहर के त्योहारों के बारे में उसे पता नहीं चल पाता. इसलिए उनका दिन अच्छा हो इसके लिए वे कुछ अलग करते रहते है.