
रिम्स के सर्जरी विभाग में पहली बार रोबोट की मदद से गाल ब्लैडर की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई। बेल्जियम की कंपनी एवं मेरिल इंडिया के द्वारा आधुनिक तकनीक की रोबोट HandX के द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। कंपनी के ट्रेनिंग हेड प्रो डेविड डगलस ने सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को रोबोट के बारे में संक्षिप्त से बताया। HandX एक मजबूत, कॉम्पैक्ट और लाइटवेट इलेक्ट्रोमैकेनिकल, नियंत्रित लेप्रोस्कोपिक डिवाइस है जो आदमी और मशीन का मेल करता है। ये रोबोट एमआईएस के लिए एडवांस्ड 8 डिग्री ऑफ फ्रीडम प्रदान करता है। लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की टीम में डॉ निशित एक्का, डॉ अभिनव रंजन, डॉ नेहा चटर्जी, डॉ शाश्वत शामिल थे। इसके अलावा विभागाध्यक्ष डॉ शीतल मलुआ, डॉ आर जी बाखला, डॉ डीके सिन्हा, डॉ पंकज बोदरा, डॉ नाबू, डॉ निमिष, डॉ अरविंदन, डॉ सृष्टि, डॉ सुप्रिया एवं डॉ सौरव ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।