गणतंत्र दिवस पर 17 स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी मार्च पास्ट करेंगे

छोटानागपुर डायोसेशन एजुकेशन सोसाइटी से जुड़े संस्थानों का सामूहिक झंडोतोलन होगा, 25 जनवरी को संत पॉल्स दिवस मनाने का निर्णय

RANCHI :

छोटानागपूर डायोसेसन एजुकेशन सोसाइटी के अन्तर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानों एवं सचिवों की बैठक एचपीडीसी सभागार में बिशप बीबी बास्के की अध्यक्षता में हुईं. बैठक में विशेष रूप से गणतंत्र दिवस के आयोजन पर चर्चा हुई. कोरोना की वजह से पिछले कुछ वर्ष से सामूहिक आयोजन नहीं हो पाया था. इस वर्ष पुन: सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाया जायगा.

गणतंत्र दिवस पर 17 स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी मार्च पास्ट करेंगे

गणतंत्र दिवस पर संत पॅाल्‍स उच्च विद्यालय मैदान में सुबह 9 बजे झंडोतोलन होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिशप ओके तिर्की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लुसी तेरोम उपस्थित रहेंगी. झण्डोतोलन के साथ 17 स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा जिसमें सर्वश्रेष्ठ परेड को सम्मानित किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम सह प्रतियोगिता भी होगी. बैठक में  रेव्ह जोलजस कुजूर,  रेव्ह सामुएल भूईया, रेव्ह अनिल डहंगा, डा० अनुज कुमार तिग्‍गा एवं संस्थानों के प्राचार्य एवं सचिव उपस्थित थे.

संत पॉल्स दिवस पर शोभायात्रा 25 जनवरी को

राँची में स्थित संत पॅाल्‍स के नाम से स्थापित संत पॅाल्‍स कैथेड्रल, संत पॅाल्‍स कॉलेज, संत पॅाल्‍स उच्च विद्यालय, संत पॅाल्‍स मध्य विद्यालय एवं संत पॅाल्‍स प्राइमरी विद्यालय के प्रभारियों की संयुक्‍त बैठक संत पॅाल्‍स महाविद्यालय में हुई. बैठक में संत पॅाल्‍स दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को संध्या 4 बजे जागरण आराधना संत पॅाल्‍स महोपासनालय में होगा. 25 जनवरी को सुबह 6.30 बजे धन्यवादी सह प्रभुभोज की आराधना सम्पन्न होगी.

 इसके बाद संत पॅाल्‍स उच्च विद्यालय से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो संत पॅाल्‍स मध्य विद्यालय, संत पॅाल्‍स प्राइमरी विद्यालय, संत पॅाल्‍स महाविद्यालय होते हुए संत पॅाल्‍स महोपासनालय में समाप्त होगी. इस बैठक में रेव्ह सामुएल भूईया, डा अनुज कुमार तिग्‍गा, समीर केरकेट्टा, हलन बारजो आदि शामिल थे.

Leave a Comment