RANCHI :
राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान की बैठक सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अनुषंगी संगठन राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा, सरना धर्म सोतो: समिति, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ, केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, केंद्रीय सरना समिति, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा, सरना संगोम समिति आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिये गए –

27 जनवरी आदिवासी सामाजिक संगठनों के द्वारा राजभवन के समक्ष महाधरना आयोजित होगा और राज्यपाल को ज्ञापन समर्पण किया जायेगा. राजभवन धरना में सरना धर्म कोड की मांग की जायेगी. इसके साथ ही अनुबंध पर अवैध नियुक्तियों के स्थायीकरण का विरोध भी होगा, जिसमें एसटी, एससी के आरक्षण का अनुपालन नहीं किया गया है.
राज्य सरकार में रिक्त तृतीय, चतुर्थ एवं शिक्षक पदों पर सीधी नियुक्ति, एसटी एससी श्रेणी के आरक्षित वर्ग की बैकलॉग नियुक्ति, जनजातीय परामर्श दात्री समिति की स्थिति, आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जा, वन कानून पट्टा तथा आदिवासियों के अन्य संवैधानिक अधिकारों को लेकर भी महाधरना में आवाज बुलंद की जायेगी.
आज की बैठक में डॉक्टर करमा उरांव, रंथू उरांव, कमले उरांव, रवि तिग्गा, संगम उराव, शिवा कच्छप, नारायण उरांव, बलकू उरांव, एतवा किस्पोट्टा, रेणु तिर्की, दिनेश उरांव, बिहारी उरांव आदि उपस्थित हुए.