दो गांवों के 210 ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया 12 बोरीबांध
खूंटी. जिला प्रशासन, सेवा वेलफेयर सोसाईटी और स्थानीय ग्रामसभाओं के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे जनशक्ति से जलशक्ति अभियान के तहत गांव-गांव में बोरीबांध का निर्माण कर जल संचयन करने का काम किया जा रहा है. इससे गर्मी में भी इन गांवों में पानी की समस्या नहीं होगी और भूजल स्तर भी उपर आयेगा. …