
DHANBAD: कोयलांचल धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गणेशपुर गाव के जंगलों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य जारी है। जहां काम में लगे JCB को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। मौके पर काम कर रहे मजदूर डर से भाग निकले। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण करा रही एजेंसी से नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी। मगर ठेकेदार ने नक्सलियों को लेवी नहीं दी।जिससे नाराज नक्सलियों ने शनिवार दोपहर निर्माण कार्य स्थल पर jcb में आग लगा दी।