खादगड़ा बस स्टैंड के एजेंटों, ठेकेदारों की मनमानी से चुनवाटोली के लोगों को हो रही परेशानी

खादगड़ा बस स्टैंड के एजेंटों, ठेकेदारों की मनमानी से चुनवाटोली के लोगों को हो रही परेशानी

रांची.

चुनवा टोली सरना समिति सह अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, वार्ड नं 13 के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य तौर पर बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा रांची के एजेंटों, ठेकेदारों के द्वारा चुनवा टोली बस्ती वासियों को परेशान करना और उनके साथ छेड़खानी करने पर विचार किया गया।

बैठक में मुख्य तौर पर चुनवा टोली, टमटम टोली ,कटहल टोली,कांटा टोली के समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के ठेकेदार और रांची नगर निगम के द्वारा हो रहे मनमानी को लेकर अपनी-अपनी बातों को समाज के बीच रखा।

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के रांची महानगर अध्यक्ष पवन तिर्की ने कहा कि करोड़ों रुपए से बने बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में रोजाना लाखों रुपए का आदान-प्रदान तथा कई राज्यों से बस का आना जाना होता रहता है। परंतु बस टर्मिनल बनाने के लिए जिन बस्ती वासियों ने अपनी जमीन दी आज उनके साथ छेड़खानी मनमानी तथा परेशानी से उनको जूझना पड़ रहा है। आए दिन बस्तियों की लड़कियों को आने-जाने में एजेंटों द्वारा छेड़खानी की जाती है। बस ड्राइवर अपनी मनमानी करते हैं और बस्तियों की गली में बस को खड़ा कर देते हैं। बस में आने वाले पैसेंजर बस्ती घुसकर गली में गाली गलौज तथा पेशाब तथा गंदगी फैलाते हैं। बस्ती के बीच में स्थित चुनवा टोली के अखड़ा स्थल में भी शराबियों का अड्डा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमार हो जाए और उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की जाए तो खादगढ़ा बस स्टैंड घुसने के लिए उन्हें 100 से 200 रुपये का टोकन देना पड़ता है उन्होंने कहा कि बस्ती में किन्ही को ईट, बालू ,गिट्टी या सीमेंट ,छड़ गिराना हो तो समान लेकर आ रहे ट्रक या टेंपो को भी टोकन कटाना पड़ता है जबकि वह गाड़ियां टर्मिनल के एरिया में नहीं बल्कि चुनवा टोली बस्ती में घुसती है। खादगढ़ा बस स्टैंड के टीओपी प्रभारी को भी बोला गया परंतु टीओपी के द्वारा करवाई नहीं की गई बस स्टैंड के बगल में बसे नेत्रहीन कॉलोनी में कई नेत्रहीन परिवार रहते हैं। उनके साथ भी कई बस ड्राइवर और कई अज्ञात लोगों के द्वारा छेड़खानी की बात आते रहती है।

समिति के समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द रांची नगर निगम और रांची पुलिस के द्वारा इन इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा समस्त ग्रामवासी तथा अगल-बगल मौजा के लोग के  द्वारा बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के विरोध में चक्का जाम करेगे।

बैठक में मुख्य तौर पर पवन तिर्की, प्रदीप कुजुर ,अनिल किस्पोट्टा ,छोटू कुजुर, रोशनी टोप्पो, पुनम टोप्पो,आकाश टोप्पो,रजनी टोप्पो आलबिसिया हेमरोम ,आशीष कच्छप ,अनिल कच्छप, विमल, उदित हेमरोम ,गीता सोरेन, बिरयानी कच्छप , महादेव बडाईक, अर्जुन टोप्पो ,अकाश तिर्की, निरंजन तिर्की ,अनुज हेमरोम लक्की सिंकको ,सुशील लुगुन, लुइस तिर्की ,उषा कच्छप, दीपक कच्छप,गीता देवी ,सारों सांगा, अमित तिर्की,इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Comment