सोयको : बस पड़ाव पर वर्षों से है अतिक्रमण, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

सोयको : बस पड़ाव पर वर्षों से है अतिक्रमण, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

खूंटी.

खूंटी जिला के सुदूर सोयको गांव में ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. कुछ लोगों ने सोयको बाजार के पास स्थित वाहन पड़ाव पर अतिक्रमण कर लिया है. इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है. सूचना मिलने पर खूंटी जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण संगा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की टीम ने ग्राम सोयको में ग्रामीणों से बातचीत की.

ग्राम प्रधान प्रभु साईं सोय ने बताया कि बाजार में रोड के किनारे बस या टेंपो पड़ाव के लिए जगह छोड़ा हुआ है. जिसे कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है. यह मामला 2019 से शुरू हुई थी जो अब तक चल रही है. इस वजह से बाजार के दिन काफी परेशानी होती है. क्योंकि काफी बड़ा बाजार लगता है और भीड़ होती है. छोटी-बड़ी गाड़ियां पड़ाव क्षेत्र में लगनी चाहिए वहां न लगकर रोड पर लगती है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी तकलीफ उठानी पड़ती है. इसके कारण दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है.

 कहीं ना कहीं आने वाले समय में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि उस गांव में बिजली बिल भी हर महीने ऑनलाइन नहीं मिलता है. कारण ग्रामीणों को एकमुश्त 6-8 महीने बिजली बिल जमा करना पड़ता है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अरूण सांगा ने कहा जल्दी ही इससे संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इन दोनों मामलों को जल्द ही समाधान करने की कोशिश की जायेगी. मौके में खूंटी जिला उपाध्यक्ष बहा मुंडा, खूंटी विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान खान, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल धान मुंडा सहित ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Comment