सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

RANCHI :

झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में हॉकी पंजाब  को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल  में  पहुंची, झारखंड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो और अलका डुंगडुंग ने गोल की. अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच.

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज क्वार्टर फाइनल मैच में  हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी  पंजाब को  को 2=0गोल से पराजित कर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश कर गई.  झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में  अलका डुंगडुंग 48वे मिनट ने तथा अलबेला रानी टोप्पो 52वे मिनट में  एक एक फील्ड गोल किए.

झारखंड टीम का दोनो गोल चौथे क्वार्टर में हुए।झारखंड टीम सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के तमाम समस्त पदाधिकारियों ने बधाई  एवं अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी.

झारखंड टीम – अंजली बिंझिया,सोनल मिंज,रोपनी कुमारी,रीमा बखला,रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी,सम्मी बड़ा, सिमता मिंज, दिप्ती कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, ,नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम,काजल बड़ा,अलबेला रानी टोप्पो,वेतन डुंगडुंग,एलिन डुंगडुंग,रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग ,कोच बिगन सोय,मैनेजर=दुलारी टोपनो.

Leave a Comment