
CHATRA : चतरा में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से प्लांट किए गए 7 शक्तिशाली प्रेशर आईडी बम को सुरक्षाबलों की टीम ने बरामद कर लिया है। बीते दिनों पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किए 6 नक्सलियों की निशानदेही पर डिमाइनिंग अभियान पर निकली झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 190 बटालियन व चतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान हंटरगंज थाना क्षेत्र के केडिमो के चश्मली और टेढ़ाकुसमा के जंगलों में भाकपा माओवादी के द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईइडी बमों को बरामद किया है। मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने बरामद सभी प्रेशर आईइडी बम को नष्ट कर दिया। इस अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी, वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर व राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावे अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।