कोस्टगार्ड में झारखंड के लोगों को भी मौका मिले, : मुख्यमंत्री

कोस्टगार्ड में झारखंड के लोगों को भी मौका मिले,  : मुख्यमंत्री

भारतीय तटरक्षक बल के महानिरीक्षक व कमांडेट ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात


रांची.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आई०जी०) श्री इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट श्री दीपक सिंह ने मुलाकात की. भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आई०जी० इकबाल सिंह चौहान से भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना. आई०जी० इकबाल सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे

Leave a Comment