
RANCHI: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और शाहदेव युवा संगठन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। देश के कल्चरल मिनिस्ट्री ने नवरत्न गढ़ को 12 ऐतिहासिक धरोहरों में चुना है। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में नागवंशी शाहदेवों का लंबा गौरवशाली इतिहास रहा है। नवरत्न गढ़ महाराजा दुर्जन साल की राजधानी थी। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद सैकड़ों वर्षों से उपेक्षित पड़े इस गढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलेगी। साथ ही कहा कि नागवंशी शाहदेव साम्राज्य ने हजारों वर्ष तक झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचा कर रखा। नवरत्न गढ इसी विरासत का एक उत्कृष्ट नमूना है। प्रतुल ने पूरे नागवंशी शाहदेव परिवार की तरफ से भी प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक कदम के लिए आभार व्यक्त किया।