नगर आयुक्त रांची नगर निगम के निदेशानुसार शहर के सभी पथों की विस्तृत जानकारी एकत्रित किया जाना है। जिसमें रांची विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के भूगोल संकाय के स्टूडेंट्स के माध्यम से सर्वे कराने का प्रस्ताव है। सर्वे में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ शहर के सड़कों हेतु बनाये जाने वाले कार्य योजना के संबंध में Field Exposure मिलेगा। साथ ही निगम द्वारा प्रत्येक स्टूडेंट को दो-दो हजार रु० प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन स्टूडेंट्स को प्रशस्ति पत्र दिया जायगा।
निगम के पास होगी जानकारी
शहर के सड़कों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने पर निगम की कार्ययोजना तैयार करेगा वहीं डाटा की मदद से शहर की सफाई व्यवस्था के सुचारु संपादन, सड़कों के साथ अवस्थित नालियों के निर्माण एवं उसके सफाई कराने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना स्वच्छ भारत मिशन” अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण, हेतु भी यह काफी उपयोगी होगा। इस सर्वे के लिए नोडल आफिसर सदीप कुमार (मो. 8521440775), नगर प्रबंधक को बनाया गया है।