मांडर में लीवंस हॉस्पीटल का शिलान्यास, वेटिकन के राजदूत भी समारोह में शामिल

मांडर में लीवंस हॉस्पीटल का शिलान्यास, वेटिकन के राजदूत भी समारोह में शामिल

रांची.

मांडर में मंगलवार (7 नवंबर को) फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पीटल का शिलान्यास किया गया. इस समारोह में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के साथ, भारत एवं नेपाल में वेटिकन सिटी के राजदूत नुनसियो लियोपोल्डी जेरेली, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक नेहा शिल्पी तिर्की सहित अय उपस्थित थे.

समारोह में प्रार्थना के साथ हॉस्पीटल का शिलान्यास किया गया. गौरतलब है कि यह हॉस्पीटल दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का स्वप्न था.

मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर में आज फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पीटल के शिलान्यास के साथ ही हम कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो के सपनों को पूरा करने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ गये हैं.

उन्होंने कहा कि कार्डिनल टोप्पो का यह सपना था कि झारखंड में एक ऐसे अस्पताल का निर्माण किया जाये जो आगे चलकर मेडिकल कॉलेज भी बने. जहां गरीब एवं आर्थिक दृष्टिकोण से सीमांत लोगों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा कम-से-कम शुल्क पर मिल सके.

आज मांडर में फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पीटल के शिलान्यास के दौरान श्री तिर्की ने वेटिकन के भारत एवं नेपाल में राजदूत अपोस्तोलिक नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्दो जेरेल्ली का पुष्पगुच्छा देकर स्वागत किया. इस अवसर पर देश के विविध शहरों से आये बिशपों के साथ भी उन्होंने मुलाकात की.

Leave a Comment