
लॉन बॉल व हॉकी में जीते मेडल
गोवा/रांची।
गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में झारखंड की टीम का शानदार प्रदशर्न जारी है। यह आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवं गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में हो रहा है। झारखंड के खिलाडि़यों ने लॉन बाल में स्वर्णिम प्रदर्शन किया वहीं, हॉकी महिला खिलाडि़यों ने फिर एक बार दमदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया।
पुरुष लॉन बाल सिंगल
स्वर्ण पदक
सुनील बहादुर
पुरुष लॉन बाल फोर्स
स्वर्ण
प्रिंस कुमार महतो, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
महिला पेयर्स
कांस्य
लबली चौबे एवम रूपा रानी तिर्की की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
महिला ट्रिपल
कांस्य पदक
छोटी कुमारी ,फरजाना खान, अनु सेठ की तिकड़ी ने
कांस्य पदक जीता।
महिला हॉकी कांस्य पदक
झारखंड ने पंजाब को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता जिसमें सोनल मिंज, रेशमी होरो, पुनीता मिंज, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, मरीना, एडलिन बागे, सुबाशी हेंब्रम, निराली कुजूर, स्मिता मिंज, अल्का डुंग डुंग, अनिमा मिंज, अलबेला टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज, प्रमोदनी लकड़ा का अहम योगदान रहा वहीं कांस्य मुकाबले मैच में आठवें मिनट में किए गए प्रमोद्नी लकड़ा द्वारा किए गए एक गोल का अहम योगदान रहा। झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर
राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, भारतीय हॉकी संघ के भोला नाथ सिंह, अनिल जायसवाल, चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह, झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार,सरस्वती,देवेंद्र सिंह,रोहित , झारखंड हॉकी संघ के विजय सिंह,रजनीश सिंह, टीम कोच सुमराय टेटे,टीम मैनेजर हिमांशु ,डॉ प्रभात शंकर समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।