राज्य कराटे खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, देश के नाम तीन पदक

Img 20240121 Wa0018

RANCHI: कोलकाता के न्यू टाउन फुटबॉल स्टेडियम में जेतेकन शीतोरियु कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बोंगो भूमि कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय कराटे टीम की ओर से खेल रहे हैं। झारखंड के खिलाड़ी मयंक कुमार दास और साहिल कुमार महतो ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक देश के नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग के काता स्पर्धा में रजत पदक जीता। मयंक कुमार दास फाइनल राउंड में बांग्लादेश से हारे। वही साहिल को मलेशिया के खिलाड़ी से फाइनल राउंड में हार का सामना करना पड़ा। रोशन कुमार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। सभी सफल खिलाड़ियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व कराटे संघ के रेफरी हंशी प्रेमजीत सेन ने पदक प्रदान किया। सफल खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बधाई दी l

Leave a Comment