
रांची : ईडी ने बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव, विधायक पप्पू यादव समेत दस ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। ईडी की कई टीमें सत्ता के करीबी लोगों के घरों पर दबिश दी। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी सभी ठिकानों पर एक-एक कागजात को खंगालती रही है। ईडी की छापेमारी के बाद से झारखंड के नेताओं में कई तरह की चर्चा है। यह कार्रवाई झारखंड के अलावा बंगाल और राजस्थान में भी हुई है।
साहेबगंज डीसी के यहां मिली 14 राउंड गोलियां
साहेबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव के आवास पर ईडी की कार्रवाई रात तक चली। ईडी की टीम ने आवासीय कार्यालय से 9 एमएम की 14 राउंड गोली और 8 लाख नगद जप्त किया है। हालांकि, इन सबके बारे में पूछे जाने पर उपायुक्त रामनिवास ने कोई सही जानकारी नहीं दी। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की रेड साहिबगंज में अहले सुबह से चल रही है। आज ईडी साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और शहर के पत्थर व्यवसाई कन्हैया खुदानिया के चौक बाजार स्थित आवास पर रेड पड़ी। वही साहेबगंज एसडीपीओ राजेंद्र दूबे के हजारीबाग आवास पर रेड हुई। इस मामले में कन्हैया खुदानिया के आवास पर आज दूसरी बार ईडी की रेड चल रही हैं। पहली बार 8 जुलाई 2022 को पड़ी थी। हजारीबाग में ईडी की टीम ने डीएसपी राजेन्द्र दुबे के शिवपुरी स्थित आवास में छापेमारी की। सुबह 6:30 बजे ईडी की टीम उनके घर में दस्तक दी। लगभग 15 सदस्य टीम 2 इनोभा गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची। राजेंद्र दुबे लगभग 3 वर्षों से डीएसपी के पद पर साहिबगंज खनन क्षेत्र में पदस्थापित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के बहुत करीबी माने जाते हैं।