
Ranchi: राज्य सरकार ने 2 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत चंद्र किशोर उरांव को अगले आदेश तक सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग रवि रंजन मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए vec 3 – 6 अगले आदेश तक विशेष सचिव जल संसाधन विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
JAS के चार पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग
झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। उप सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर पदस्थापित नीरज कुमारी को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। संयुक्त सचिव लोकायुक्त कार्यालय झारखंड इश्तियाक अहमद को स्थानांतरित करते हुए उप सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष कोटि में उत्क्रमित करते हुए पदस्थापित किया गया है।
सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका सरोजिनी एनी तिर्की की सेवा भू राजस्व विभाग से वापस लेते हुए उन्हें उप सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। बीडीओ सिमडेगा सदर अजय कुमार रजक को स्थानांतरित करते हुए उन्हें उप परीक्षा नियंत्रक जेपीएससी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।