अनंत जीवन के सफर मे निकल गए कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो

राजकीय सम्मान के साथ हुआ कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का दफन संस्कार, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पोप के प्रतिनिधि ने भी दी श्रद्धांजलि

अनंत जीवन के सफर मे निकल गए कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो

रांची।

 ईश्वर जो भी करते हैं अच्छा करते हैं, जो हो रहा है वह भी ठीक ही हो रहा है और जो होगा वह भी अच्छा होगा। यह बात कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो अपने प्रवचन में हमेशा कहते थें। यह कथन दिखाता था कि वे हर बात में कैसे एक सकारात्मक पक्ष देखते थें। जब बुधवार 11 अक्तूबर 2023 को उनका अंतिम संस्कार हुआ तो लोयला मैदान से लेकर संत मरिया महागिरजाघर तक हजारों लोगों की भीड़ उनको श्रद्धांजलि देने पहुंची।

इस भीड़ में सिर्फ कैथोलिक ही नहीं थे बल्कि कई हिंदू, सिख, मुसलिम और सरना धर्मावलंबी भी थी। जैसा कि पवित्र ग्रंथ में कहा जाता है कि मृत्यु जीवन का अंत नहीं बल्कि अनंत जीवन की शुरूआत है। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो भी अपने अनंत जीवन सफर में निकल गए।  

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का दफन संस्कार बुधवार को पुरुलिया रोड स्थित संत मेरी कैथेड्रल में राजकीय सम्मान व कैथोलिक रीति रिवाजों के साथ हुआ। कार्डिनल के पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटा गया था। और पुलिस के जवानों के द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान मातमी धुन भी बजाई गई। कार्डिनल को संत मरिया महागिरजाघर में मदर मेरी की प्रतिमा के समक्ष दफनाया गया। वह जगह उन्होंने खुद चुनी थी। गौरतलब है कि गिरजाघर के अंदर तीन अन्य लोग भी दफन है। इनमें आर्चबिशप पीयुष केरकेट्टा, आर्चबिशप निकोलस कुजूर शामिल हैं।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री पहुंचे श्रद्धांजलि देने

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी है। राज्यपाल ने सुबह सवा सात बजे संत मरिया महागिरजाघर में जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिन के सवा दो बजे लोयला मैदान में आयोजित धर्मविधि में कार्डिनल की तसवीर पर पुष्पचक्र से श्रद्धांजलि दी।

पोप के प्रतिनिधि भी पहुंचे

कार्डिनल को पोप के प्रतिनिधि मोन्सेन्योर अलबर्तो ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोप का शोक संदेश पढा।

इसके अलावा प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, दुमका बिशप जूलियस मरांडी, भागलपुर के बिशप कुरियन वालिकंडाथिल, हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो, खूंटी के बिशप विनय कंडुलना, जमशेदपुर के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, सहायक बिशप थियोडोर मास्करेहंस, फादर अजीत खेस, फादर आनंद डेविड, विभिन्न धर्मसंघों के फादर, ब्रदर व सिस्टर्स सहित आम लोगों ने कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व बुधवार की सुबह गिर

Leave a Comment