झारखंड आंदोलनकारी बशीर अहमद की याद में रक्तदान और नेत्रजांच शिविर

झारखंड आंदोलनकारी बशीर अहमद की याद में रक्तदान शिविर और नेत्रजांच शिविर

रांची.

वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी,कार्टूनिस्ट और संरक्षक लहू बोलेगा के बशीर अहमद एवं शहर-ए-अवामी मो ख़लील की याद में रविवार को रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्रजांच शिविर आयोजित किया गया.

अंजुमन प्लाज़ा स्टैंड,मेन रोड़,रांची में वातानुकूलित बस में हुए रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया. इनमें रेगुलर ब्लड डोनर ने 5 यूनिट ब्लड दिया. रक्तदान की शुरुआत लहू बोलेगा के नदीम खान के 31 वीं बार रक्तदान से हुई. लहू बोलेगा के मो आसिफ़ अहमद गुड्डू 14 वीं बार, नसीम खान ने 7वीं बार, इमरान रज़ा अंसारी एवं  मो बब्बर ने 40 वीं बार से रक्तदान किया.

रक्तदान शिविर में नदीम खान,मो आसिफ़ अहमद गुड्डू,मो अकरम,मो बब्बर,तारिक मुजीबी,मो नौशाद,साज़िद उमर,नसीम खान,इमरान रज़ा अंसारी,मो हाशिम शामिल थे.

वहीं लहू बोलेगा संस्था एवं श्रेष्ठ नेत्रालय अस्पाताल, रांची के द्वारा निःशुल्क नेत्रजांच शिविर सामुदायिक भवन, इमारत नगर,लोअर बाज़ार,रांची में आयोजित हुई.

शिविर में 72 लोगों की जांच की गई. जिसमें कुछ को दवा एवं चश्मा निःशुल्क वितरित किया गया.शिविर में आंखों में बच्चों,महिलाओं एवं पुरुषों में रौशनी की दिक्कत,चश्मा लगाने,एवं मोतियाबिंद पीड़ित के मामलें थे.

शिविर में श्रेष्ठ नेत्रालय अस्पताल के आशुतोष सिंह,श्यामल जी एवं लहू बोलेगा संस्था के कार्यक्रम संयोजक शम्स तबरेज़ के नेतृत्व में हुई.

शिविर में मो नसीम,मो नौशाद,मो आज़ाद,मो अमीर,मो हसनैन,मो ख़ालिद मो सलमान एवं अन्य शामिल थे.

Leave a Comment