
रांची :
आजसू का मिलन समारोह शुक्रवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के रांची स्थित कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की जनता सरकार की गलत नीयत और नीति से हताश और निराश है। इन्होंने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है जो नवीन सोच और सकारात्मक नेतृत्व से ही संभव है।
इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में बड़कागांव से आए कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवा शक्ति से ही राज्य के नावनिर्माण का हमारा संकल्प पूरा होगा। आप सभी युवा साथियों का युवा दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी में हार्दिक स्वागत है। बड़कागांव समेत पूरे राज्य की जनता के हित के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। जनता के लिए काम करने का सबसे सशक्त प्लेटफार्म है आजसू पार्टी।
इन्होंने ली सदस्यता : महेश महतो, देव नारायण राणा, संतोष साव, अमृत साव, सुरेश साव, छोटेलाल कुमार, रोहित कुमार, ललन कुमार दास, किशोर साव, धीरेंद्र साव, राज कुमार साव, दशरथ कुमार दास, जुगेश्वर कुमार साव, कृष्णा साव, दीपक साव, चिंतामन कुमार, बसंत महतो, दीपक रविदास, विनोद दास, सुरेश साव, सूरज साव, पप्पू कुमार।