जागरूकता के लिए मिनी मैराथन 27 नवंबर को

जागरूकता के लिए मिनी मैराथन 27 नवंबर को

रांची।

स्वयंसेवी संस्था सीसा के तत्वावधान में रांची में 27 नवंबर को मिनी मैराथन का आयोजन होगा। सीसा की मैनेजर स्वति मालाकार, आयोजन से जुड़े फिनी सामुएल और सोलोमन जॉन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मिनी मैराथन अभिभावकों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है। दरअसल आजकल अभिभावकों के पास बच्चों के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं होता है और इससे बच्चें भी काफी ज्यादा दबाव महसूस करते हैं।

इस मिनी मैराथन के जरिए संस्था जागरूकता फैलाना चाहती है । मैराथन का स्लोगन है -आपके बच्चों का भविष्य आपके हांथ में है।

स्वाति ने बताया कि मिनी मैराथन शालीमार मार्केट धुर्वा से शुरू होगी जो जेएससीए स्टेडियम होते हुए प्रभात तारा मैदान में खत्म होगी। यह दूरी तकरीबन साढ़े चार किलोमीटर की है।

प्रतिभागियों को 27 नवंबर की सुबह 6 बजे शालीमार मार्केट के पास एकत्र होना होगा जहां उनका निबंधन किया जायेगा। स्वाति ने बताया कि कुल 350 प्रतिभागी इसमें भाग ले सकेंगे जो दो वर्गों में होंगे। इमें एक वर्ग 11 से 18 साल के बच्चों का और दूसरा 19 से 35 साल के युवाओं का होगा।  दोनों ही वर्गोँ में प्रथम, दिवतीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 6000, 4000 और 2500 रुपए की राशि ईनाम के तौर पर दी जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेंट सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।

Leave a Comment