
लंबे समय से कैंसर से पीडित थे, मेडिका में चल रहा था ईलाज
रांची.
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव नहीं रहे. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनका ईलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था.ईलाज के क्रम में ही उनका निधन हो गया.
जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन पर राज्य भर में शोक की लहर है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश धीरज कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के बीच से जज के पद पर चयनीत हुए थे. अधिवक्ताओं के प्रति उनका प्रेम, स्नेह और सम्मान के साथ साथ युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने और सीखाने की जो जिज्ञासा थी , उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उनका असमय जाना पूरे अधिवक्ता समाज व बेंच के लिए अपूर्णीय क्षति है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कैलाश प्रसाद देव जी के निधन का दुखद समाचार मिला. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार जनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
आवास एवं हाईकोर्ट में दी गयी श्रद्धांजलि
जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर पहले डोरंडा स्थित आवासीय परिसर और फिर हाईकोर्ट परिसर में रखा गया. जहां मुख्य न्यायाधीश अन्य न्यायिक पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.