संत पॉल्स कॉलेज : इंटरमीडिएट एडमिशन के लिए फॉर्म मिलना शुरू

संत पॉल्स कॉलेज : इंटरमीडिएट एडमिशन के लिए फॉर्म मिलना शुरू

संत पॉल्स कॉलेज बहुबाजार राँची में सत्र (2023-2025) में नामांकन के लिए आइ0ए0, आइ0एस0सी0 और आइ0कॉम0 का फॉर्म मिलना प्रारंभ हो गया है. इस संबंध में प्राचार्य और तीनों संकाय के हेड के साथ बैठक हुई. सीधे नामांकन प्रक्रिया के अतंर्गत जैक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत से अधिक, जबकि अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत से अधिक कट ऑफ मार्कस रखा गया है.

वहीं एसटी, एससी और ओबीसी छात्रों के लिए 70 प्रतिशत कट ऑफ मार्कस निर्धारित किया गया. नामांकन फॉर्म कॉलेज कार्यालय के काउंटर एक और दो से ( सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक) लिये जा सकते हैं. फॉर्म की कीमत छह सौ रूपये है. नामांकन से संबंधित कोई परेशानी होने पर प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं. उक्त जानकारी प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार तिग्गा ने दिया.

Leave a Comment