झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के मीडिया प्रभारी को भातृ शोक

रांची.

सिविल कोर्ट रांची के अधिवक्ता एवं झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद के बड़े भाई रामकृष्ण महतो 72 वर्ष का आज सोनाहातु स्थित हरीन ग्राम में निधन हो गया.

m1 - Copy

 स्व महतो कृषि विभाग में प्रक्षेत्र सहायक के पद से वर्ष 2012 में सेवानिवृत हुए थे.  स्व महतो का अंतिम संस्कार आज कांची नदी के तट पर जंड़गा घाट में किया गया. रामकृष्ण महतो के निधन पर सिविल कोर्ट रांची के जीपी हृदय नाथ विश्वकर्मा, झारखंड एडकोकेट वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष पीडी सिंह, सचिव भरत चन्द्र महतो, महासचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा वर्मा, सत्यप्रकाश, रौशन पासवान समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.