एक्सक्लूसिव रेंज के साथ टाइटन ने हरमू रोड में खोला ट्रॉम्बो स्टोर

IMG-20230707-WA0013

RANCHI: देश की सबसे बड़ी घड़ी विक्रेता कंपनी टाइटन ने रांची के हरमू रोड में आज अपने नये रिटेल स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया। टाइटन कंपनी लिमिटेड के रिजनल बिज़नेस हेड ईस्ट सोमप्रभ सिंह ने कहा कि टाइटन के लिए इस नए स्टोर का उद्घाटन बेहद रोमांचित करने वाला है क्योंकि यह झारखंड का पहला स्टोर होगा जहां टाइटन वर्ल्ड, टाइटन आईप्लस और फ़ास्ट्रैक कंपनी की तीनों पावरफुल ब्रांड्स एक साथ लाये गये हैं।हमारा मकसद अपने ग्राहकों तक पहुंचना है। 

पारंपरिक तरीके से उद्घाटन 

उदघाटन समारोह झारखंड की संस्कृति एवं परंपरा के थीम पर किया गया। शोरूम संचालक सुभाष चंद्र और सुजीत सिंह ने बताया कि पहले से विगत 8 सालों से सफलापूर्वक रातु रोड चौक, हरमू रोड स्थित टाइटन वर्ल्ड स्टोर को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसमें अब टाइटन आईप्लस एवं फास्ट्रैक को भी जोड़ दिया गया है। 18 कैरेट सोने वाली नेबुला, टाइटन की रागा, एज, रेगालिया, बंधन, पर्पल, टाइटन स्मार्ट आदि अत्याधुनिक घड़ियों का कलेक्शन है। इसके अलावा टाइटन आईप्लस पर विश्वस्तरीय लैंसेज, कांटेक्ट लैंसेज, फैशनेबल फ़्रेम्स और स्टाइलिश धूप के चश्मे का विस्तृत चयन उपलब्ध है।

ये रहे मौजूद

मौके पर कंपनी के रिजनल बिज़नेस मैनेजर जयकिशन मेहता, अमित सिंह, श्री विशाल गुप्ता, श्री कीर्ति रोशन, सुश्री सोम दत्ता, स्टोर मैनेजर आदर्श केरकेट्टा, बबन चौधरी, राहुल गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment