सुधीर कुमार सिंह चुने गए इंडियन डेयरी एसोशिएशन पूर्वी प्रक्षेत्र के अध्यक्ष

झारखण्ड दुग्ध महासंघ (मेधा डेयरी) के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह, हाल में हुए इंडियन डेयरी एसोशिएशन के पूर्वी प्रक्षेत्र के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. सुधीर कुमार सिंह पिछले 42 वर्षों से डेयरी क्षेत्र में योगदान देते रहे हैं. उन्होंने करनाल स्थित एनडीआरआई से डेयरी इंजीनयरिंग किया है. इसके बाद पटना स्थित सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक थे तथा 38 वर्षों तक सुधा डेयरी में अपनी सेवा देने के पश्चात वर्तमान में झारखण्ड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. इनके सेवाकाल में मेधा डेयरी नई उचाइयों को छू रहा है. वहीं 20-10-2022 को मेधा डेयरी के पेड़े की पहली खेप बहरीन देश को निर्यात की गई. बताते चलें कि डेयरी से संबन्धित किसी भी नीति निर्माण में इंडियन डेयरी एसोशिएशन, भारत सरकार को आवश्यक सहयोग प्रदान करती है. अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी, इंडियन डेयरी एसोशिएशन के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हैं. पूर्वी प्रक्षेत्र में बिहार झारखण्ड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं.

ये चुने गए निर्विरोध

पद    नाम

उपाध्यक्ष   मिल्टन एवं दुलाल चन्द्र सेन

सचिव कोषाध्यक्ष      अमिता सिन्हा

सदस्य (अनुसंधानकर्ता)      संजीव कुमार, सूर्यमनी कुमार

सदस्य डेयरी उद्योग   मीरा सिंह अपूर्व कुमार मित्रा

सदस्य पेशेवर    माहेश्वर प्रसाद, श्वेता सिन्हा

सदस्य दुग्ध उत्पादक  माधुरी श्रीवास्तव, सुबोध श्रीमणि

Leave a Comment