झारखंड के हॉस्पिटल में आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए 53.48 करोड़

Images

RANCHI: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। कोविड के आने के बाद से हॉस्पिटल व स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। वहीं मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए आउटसोर्स पर भी स्टाफ को हायर करने को कहा गया है ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल 53.48 करोड़ रुपए आवंटित किए है। जिसमें सबसे ज्यादा राशि देवघर को 8.75 करोड़ रुपए दी गई है. वहीं रांची को 6.48 करोड़, बोकारो और हजारीबाग को 4-4 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है.

  • किस जिले को कितनी राशि
  • बोकारो 4,00,00,000
  • गोड्डा 1,50,00,000
  • चतरा 2,00,00,000
  • धनबाद 18,00,000
  • गिरिडीह 3,00,00,000
  • हजारीबाग 4,00,00,000
  • कोडरमा 2,00,00,000
  • देवघर 8,75,00,000
  • रामगढ़ 2,75,00,000
  • गढ़वा 1,00,00,000
  • पलामू 3,00,00,000
  • जामताड़ा 1,00,00,000
  • साहेबगंज 1,00,00,000
  • गुमला 18,00,000
  • लोहरदगा 2,00,00,000
  • पूर्वी सिंहभूम 1,10,00,000
  • पाकुड़ 50,00,000
  • दुमका 1,00,00,000
  • रांची 6,48,00,000
  • सिमडेगा 2,00,00,000
  • लातेहार 3,00,00,000
  • पश्चिमी सिंहभूम 1,00,00,000
  • सरायकेला-खरसावां 1,00,00,000
  • खूंटी 1,00,00,000
  • राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातू 4,00,000

Leave a Comment