पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का नंगधड़ंग प्रदर्शन, झामुमो कार्यालय का घेराव

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का नंगधड़ंग प्रदर्शन, झामुमो कार्यालय का घेराव

रांची.

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मंगलवार को झामुमो कार्यालय के समक्ष नंग धडंग प्रदर्शन किया गया. संघ का यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था. आज दिन में संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में स्वयंसेवक जमा हुए और नंगधडंग झामुमो कार्यालय की तरफ बढ़ें. झामुमो कार्यालय के रास्ते में पुलिस ने बैरीकेडिंग कर स्वयंसेवकों को रोक दिया. इसके बाद स्वयंसेवक रास्ते में ही बैठकर झामुमो और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

झामुमो महासचिव के साथ वार्ता विफल

संघ के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को आज झामुमो महासचिव विनोद पांडे के साथ वार्ता कराई गई.  हालांकि यह वार्ता विफल रही. झामुमो के प्रस्ताव को प्रतिनिधिमंडल ने अस्वीकार कर दिया. कहा गया कि 15 नवंबर को भी मोरहाबादी मैदान में नंगधड़ंग प्रदर्शन किया जायेगा.

बता दें कि संघ बीते 124 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन राज भवन के पास कर रहा है. संघ एक बार पहले भी 14 अक्तूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया था. उस समय भी झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे के साथ वार्ता हुआ थी.

इसके अलावा झारखंड सचिवालय का घेराव किया गय. 3 बार विधान सभा का घेराव किया गया है. दो बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया. एक बार भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया. संघ की ओर से कहा गया कि अभी तक कोई भी ठोस निर्णय सरकार के द्वारा नहीं लिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि संघ के द्वारा सत्ता पक्ष के कई विधायक एवं मंत्रियों को अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं.

विधायक अंबा प्रसाद, अनूप सिंह, दीपिका पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, लोबिन हेंब्रम, भूषण बारा,पूर्व विधायक बंधु तिर्की, के.एन.त्रिपाठी , सुखदेव भगत, ममता देवी,मंत्री आलमगीर आलम,मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बदल पत्रलेख ,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हंसदा,जेएमएम महासचिव विनोद पांडे, जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से वार्ता हुई है. लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है.

ये हैं संघ की मांगे-

1.पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक को मानदेय दिया जाए,

 2.पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की सेवा स्थाई की जाए,

3.पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए।

4. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के सदस्यों को पंचायती राज विभाग में समायोजन किया जाए।

5. माननीय मुख्यमंत्री से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई जाए।

ये थे प्रदर्शन पर मुख्य रूप से उपस्थित-

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, युगल किशोर प्रसाद, बालगोविंद महतो, राजेंद्र, शमीम, अनिल, संतोष, उमेश चंद्र तिरिया, गौतम कुशवाहा, इमरान,सुरेश, वेद प्रकाश,गोपाल, दिलीप, अकबर, प्रमुख मारिक, श्यामल गोस्वामी,अब्दुर, सदाब, पंकज पांडे, दिलीप , रामनिवास , रविशंकर , पवन, पिनाकी, सूर्यमोहन, कोलंबस, शिव, अजय, शंकर, सुनीता, रेखा, रजनी, राजेश, बबिता , सुनीता, विभा रानी, बबली, नीतू, देवांति, अजय, रामसागर, मिथुन, मंटू, विवेकानंद, लव कुश,मो. कुंदन, बलदेव,सद्दाम एवं हजारों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment