
RANCHI : इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट झारखंड शाखा ने शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से एक उत्सव मनाया। जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट झारखंड शाखा के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश ठाकुर, सचिव डॉ. राजीव रंजन, शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रांची के रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी के चिकित्सा निदेशक और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. देवनिस खेस और रांची के फिजियोथेरेपिस्ट की उपस्थिति रही। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस समारोह में डॉ. देवनिस खेस, डॉ. विवेक कुमार डेविड और डॉ. नेहा और रांची के सबसे पुराने फिजियोथेरेपिस्ट में से एक डॉ. उमा सेन गुप्ता ने इस अवसर पर एक अमिट छाप छोड़ते हुए अपनी विशेषज्ञता साझा की। साथ ही बताया कि इस बार विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का थीम आर्थराइटिस है। वक्ताओं ने आर्थराइटिस और उसमें फिजियोथेरेपी के भूमिका के बारे में अपनी राय रखी।